Delhi Police General Science प्रैक्टिस सेट 06  : पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य ज्ञान के 40+ महत्वपूर्ण प्रश्न   

Spread the love

Delhi Police General Science प्रैक्टिस सेट 06 : Delhi Police के पिछले परीक्षाओं में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न और आगे होने वाली Delhi Police एग्जाम के General Science के  बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन जरूर करें

इसलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से Delhi Police की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सामान्य विज्ञान (General Science) के 40 अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आएं हैं, जिनका अध्ययन करके आप अपनी तैयारी और भी ज्यादा मजबूत बना सकते है।

Delhi Police General Science Practice Set 06-   दिल्ली पुलिस विभाग द्वारा कुछ ही दिनों में एडमिट कार्ड जारी होने वाला है, इस लिए मैं रोज Delhi Police General Science Practice लेकर के जब तक एग्जाम लगे तब तक तो आप सभी से निवेदन है की आप इस पोस्ट को अंत तक जरूरी पढ़े।

Q1. धातु की चार गेंद सूर्य प्रकाश में रखा गया है, कौन सबसे अधिक गर्म होगी?

A. मैंगनीज

B. लोहा

C. ताँबा

D. एल्युमिनियम

उत्तर: ताँबा

Q2. इलेक्ट्रॉन न्यूनता वाला परमाणु है?

A. ऋण आयन

B. उदासीन आयन

C. धन आयन

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: धन आयन

Q3. डायनमो परिवर्तित करता है-

A. उच्च वोल्टेज को निम्न वोल्टेज में

B. विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में

C. यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में

D. निम्न वोल्टेज को उच्च वोल्टेज में

उत्तर: यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में

Q4. न्यूक्लीय रिएक्टर में प्रयोग किया जाने वाला विमंदक है?

A. यूरेनियम

B. रेडियम

C. साधारण जल

D. ग्रेफाइट

उत्तर: साधारण जल

Q5. नाभिकीय क्रियाओं में किसका उपयोग ईंधन के रूप में होता है?

A. यूरेनियम

B. भारी जल

C. रेडियम

D. ड्यूटीरियम

उत्तर: यूरेनियम

Q6. बर्फ पानी में तैरता है, क्योंकि-

A. बर्फ कुछ पानी सोंख लेता है और तैरता है,

B. बर्फ और पानी के बीच रासायनिक अभिक्रिया के कारण

C. बर्फ का घनत्व पानी के घनत्व से कम होता है

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: बर्फ का घनत्व पानी के घनत्व से कम होता है

Q7. एक परमाणु के अंदर एक इलेक्ट्रॉन की संपूर्ण ऊर्जा है?

A. अनंत

B. शून्य

C. शून्य से अधिक

D. शून्य से कम

उत्तर: शून्य से कम

Q8. एन्टोमोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है?

A. मत्स्यों का

B. स्तनधारियों का

C. सरीसृपों का

D. कीटों का

उत्तर: कीटों का

Q9. परम ताप का वह शुरूआत विन्दु कौन-सा है जहाँ सभी आण्विक गति बंद होती है?

A. परम शून्य

B. शून्य विन्दु

C. मानक तापमान

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: परम शून्य

Q10. सामान्यतः टूटी हड्डियों को सेट करने के लिए प्रयोग किए जाने वाले “प्लास्टर ऑफ पेरिस” का रासायनिक नाम क्या है?

A. कैल्शियम नाइट्रेट

B. कैल्शियम सल्फेट

C. कैल्शियम कार्बोनेट

D. कैल्शियम क्लोराइड

उत्तर: कैल्शियम सल्फेट

Q11. वायुयान हवा में इसलिए उड़ता है, क्योंकि यह-

A. हवा से हल्का है

B. वायु से भारी है

C. बहुत हल्के पदार्थों से निर्मित है।

D. गतिशील हवा किसी पिण्ड को ऊपर उठा सकती है

उत्तर: गतिशील हवा किसी पिण्ड को ऊपर उठा सकती है

Q12. निम्नलिखित कार्बनिक पदार्थों में से कौन-सा प्रकृति में सर्वाधिक प्रचुरता में पाया जाता है?

A. ग्लूकोज

B. सेल्यूलोज

C. फ्रक्टोज

D. सुक्रोज

उत्तर: सेल्यूलोज

Q13. यदि मूत्र में एल्ब्यूमिन आ रहा हो तो उस व्यक्ति का कौन-सा अंग बुरी तरह प्रभावित हो सकता है?

A. यकृत

B. हृदय

C. प्लीहा

D. वृक्क

उत्तर: वृक्क

Q14. शरीर में इन्सुलिन की कमी से निम्न रोग होता है-

A. बेरी-बेरी

B. ज्वर

C. कैंसर

D. मधुमेह

उत्तर: मधुमेह

Q15. निम्नलिखित में से प्रोटीन का सर्वोत्तम स्रोत कौन-सा है?

A. काला चना

B. मटर

C. बंगाल चना

D. सोयाबीन

उत्तर: सोयाबीन

Q16. कौन-सा यन्त्र रक्तदाब मापन में प्रयुक्त होता है?

A. ग्लूकोमीटर

B. स्फिग्मोमैनोमीटर

C. साइन-वेव इन्वर्टर

D. हाइग्रोमीटर

उत्तर: स्फिग्मोमैनोमीटर

Q17. आयोडीन परीक्षण किसका पता लगाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है?

A. कोलेस्टेरॉल

B. प्रोटीन

C. कार्बोहाइड्रेट

D. वसा

उत्तर: कार्बोहाइड्रेट

Q18. लौह धातु में जंग लगने के लिए वायु में इन दोनों की आवश्यकता होती है?

A. ऑक्सीजन और ग्रीज

B. ऑक्सीजन और नमी

C. कार्बन डाइऑक्साइड और नमी

D. जल और पेन्ट

उत्तर: ऑक्सीजन और नमी

Q19. मेंढक के वृक्क किस प्रकार के होते हैं?

A. मध्यवृक्क

B. पश्चवृक्क

C. आदिवृक्क

D. प्राक्वृक्क

उत्तर: मध्यवृक्क

Q20. प्रकाश वर्ष किसकी इकाई है?

A. प्रकाश

B. धारा

C. दूरी

D. समय

उत्तर: दूरी

Q21. शरीर के निर्जलीकरण के दौरान किसकी कमी हो जाती है?

A. सोडियम क्लोराइड

B. पोटैशियम क्लोराइड

C. आरबीसी

D. डब्ल्यूबीसी

उत्तर: सोडियम क्लोराइड

Q22. दिए गए वेन आरेख के आधार पर, निम्न प्रश्न का उत्तर क्लोरोफिल प्रकाश के किन अवयवों को अवशोषित कर लेती है?

A. बैंगनी तथा लाल

B. इन्डिगो तथा अरिन्ज

C. नीला तथा लाल

D. बैंगनी तथा पीला

उत्तर: इन्डिगो तथा अरिन्ज

Q23. सौर ऊर्जा को बिजली में परिवर्तित करने के लिए कौन-सी युक्ति प्रयुक्त की जाती है?

A. प्रकाश-बोल्टीय सेल

B. डेन्यल सेल

C. इलेक्ट्रोकेमिकल सेल

D. गैल्वैनी सेल

उत्तर: प्रकाश-बोल्टीय सेल

Q24. यदि लाल रंग के किसी फूल के ऊपर एकवर्णी हरा प्रकाश पड़ता है, तो वह फूल दिखाई पड़ेगा-

A. हरे रंग का

B. लाल रंग का

C. काले रंग का

D. पीले रंग का

उत्तर: काले रंग का

Q25. चन्द्रमा पर वायुमण्डल नहीं होने का क्या कारण है?

A. यह पृथ्वी के निकट है

B. यह सूर्य से प्रकाश प्राप्त करता है

C. यह पृथ्वी की परिक्रमा करता है

D. इस पर गैस अणुओं का पलायन वेग उनके वर्ग माध्य मूल वेग से कम होता है

उत्तर: इस पर गैस अणुओं का पलायन वेग उनके वर्ग माध्य मूल वेग से कम होता है

Q26. सफेद रंग में सात घटक होते हैं, इस सिद्धांत के प्रतिपादक थे?

A. न्यूटन

B. रमन

C. जे०जे० थॉमसन

D. प्रिस्टले

उत्तर: न्यूटन

Q27. प्रोटॉन परमाणु कण होता है?

A. ऋण आवेशित

B. उदासीन

C. धन आवेशित

D. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: धन आवेशित

Q28. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में प्रयोग की जाती है?

A. इथेन

B. एसिटिलीन

C. इथलीन

D. मीथेन

उत्तर: इथलीन

Q29. न्यूटन के गति के प्रथम नियम से किस राशि की परिभाषा मिलती है?

A. त्वरण

B. ऊर्जा

C. बल

D. एक समान गति

उत्तर: बल

Q30. मनुष्य में एफ्लाटोक्सिन खाद्य विषाक्तन द्वारा सामान्यतः कौन-सा अंग प्रभावित होता है?

A. हृदय (Heart)

B. फेफड़ा (Lungs)

C. वृक्क (Kidney)

D. यकृत (Liver)

उत्तर: यकृत (Liver)

Q31. सल्फ्यूरिक अम्ल है?

A. एकक्षारकी

B. द्विक्षारकी

C. त्रिक्षारकी

D. चतुःक्षारकी

उत्तर: द्विक्षारकी

Q32. डाइऑप्टर किसकी इकाई है?

A. लेन्स की क्षमता की

B. लेन्स को फोकल दूरी की

C. प्रकाश की तीव्रता की

D. ध्वनि की तीव्रता की

उत्तर: लेन्स की क्षमता की

Q33. मूल परजीवी के रूप में व्यवहार करने वाला पौधा है?

A. फाइकस

B. सैन्टेलम

C. कस्कुटा

D. यूफोर्निया

उत्तर: कस्कुटा

Q34. सबसे बड़ा श्वेत रुधिराणु है?

A. लसीकाणु (लिम्फोसाइट

B. एक केन्द्रकाणु (मोनोसाइट)

C. बिम्बाणु (थ्रोम्बोसाइट)

D. रक्त (लाल रुधिर कणिका) (एरिथ्रोसाइट)

उत्तर: एक केन्द्रकाणु (मोनोसाइट)

Q35. नाइट्रोजन की आयनीकरण ऊर्जा ऑक्सीजन की आयनीकरण ऊर्जा से अधिक है क्योंकि नाइट्रोजन में है?

A. उच्च आबंध वियोजन ऊर्जा

B. स्थिर आधा भरा हुआ 2p उपस्तर

C. लघु परमाणु त्रिज्या

D. उच्च नाभिकीय आवेश

उत्तर: स्थिर आधा भरा हुआ 2p उपस्तर

Q36. मोती का मुख्य घटक क्या है?

A. कैल्शियम कार्बोनेट और मैग्नीशियम कार्बोनेट

B. केवल कैल्शियम सल्फेट

C. कैल्शियम ऑक्साइड और कैल्सियम सल्फेट

D. केवल कैल्शियम कार्बोनेट

उत्तर: केवल कैल्शियम कार्बोनेट

Q37. अल्टीमीटर से क्या नापते हैं?

A. वायुमण्डलीय दाब

B. विद्युत धारा की सामर्थ्य

C. सुनाई देने में अन्तर

D. भूतल से ऊँचाई

उत्तर: भूतल से ऊँचाई

Q38. आतिशबाजी में रंग उत्पन्न करने के लिए किस तत्व का उपयोग किया जाता है?

A. जस्ता एवं गंधक

B. पोटैशियम एवं पारा

C. स्ट्रॉशियम एवं बेरियम

D. क्रोमियम एवं निकेल

उत्तर: स्ट्रॉशियम एवं बेरियम

Q39. निम्न में से कौन-सी आदर्श गैस नहीं है?

A. रेडॉन

B. ऑर्गन

C. सिलिकॉन

D. निऑन

उत्तर: सिलिकॉन

Q40. मानव शरीर के किस अंग में रुधिर ऑक्सीजन युक्त होता है?

A. बायाँ आलिंद

B. दायाँ आलिंद

C. फेफड़ा

D. फुप्फुस धमनी

उत्तर: बायाँ आलिंद इसी प्रकार के और प्रश्न के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

RRB Group D & NTPC Exam 2022 Biology Practice Set

1500+ SSC CGL GK Questions PDF in Hindi Download

Leave a Comment